CSMP IAS : India's Premier Coaching Institute for IAS / PCS

UGC विनियम 2026: समता का प्रयास या जातिगत भेदभाव?

UGC विनियम 2026: समता का प्रयास या जातिगत भेदभाव?

UGC एक्ट 2026 जातिगत भेदभाव है ? क्या है  http://ugcgrantcommission

UGC विनियम 2026 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा अधिसूचित वह नियम है, जो देशभर के उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति, धर्म, लिंग और दिव्यांगता के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त करने के लिए लाया गया है। इस लेख में हम UGC विनियम 2026 के प्रमुख प्रावधानों, महत्त्व और विरोध के कारणों का विस्तृत विश्लेषण करेंगे।

संदर्भ

 हाल ही मे विश्व विद्यालय अनुदान आयोग ने (UGC)  देशभर के उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) में समता के संवर्द्धन से संबंधित विनियम, 2026 को अधिसूचित किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य धर्म नस्ल ,जाति , लिंग, जन्म स्थान या दिव्यांगता के आधार पर भेद भाव का उन्मूलन करना है 

UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन हेतु) विनियम, 2026 के प्रमुख प्रावधान क्या हैं?   

इन विनियमो मे आयोग ने जाति- आधारित भेदभाव, पीड़ित व्यक्ति  समता,समता समिति  भेदभाव  आदि शब्दों को परिभाषित किया है

जाति-आधारित भेदभाव की व्यापक व्याख्या: इन विनियमों में जाति-आधारित भेदभाव को अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विरुद्ध किसी भी भेदभाव पूर्ण अनुचित या पक्षपातपूर्ण व्यवहार के रूप में परिभाषित किया गया है। इससे OBC को स्पष्ट कानूनी सुरक्षा मिलती है

समता के संवर्धन का कर्तव्य:

प्रत्येक उच्च शिक्षा संस्थान   हितधारक के विरुद्ध  भेदभाव को उन्मूलन करने तथा उनकी जाति, संप्रदाय, धर्म, भाषा नृजातीयता, लिंग या  दिव्यांगता के पूर्वाग्रह के बिना उनके हितो की रक्षा के लिए उचित संरक्षात्मक  एवम् निवारक उपाय करेगा

समान अवसर केंद्र :

प्रत्येक उच्च शिक्षा संस्थान एक  समान अवसर केंद्र स्थापित करेगा, जिसका कार्य वंचित समूहों के लिए नीतियों एवं कार्यक्रमो के प्रभावी क्रियान्वयन पर नजर रखना होगा 

 प्रत्येक उच्च शिक्षा संस्थान के लिये समान अवसर केंद्र (EOC) स्थापित करना अनिवार्य होगा, जिसका उद्देश्य समता, सामाजिक समावेशन एवं समान पहुँच को बढ़ावा देना तथा 

प्रत्येक संस्थान को EOC के तहत एक समता समिति बनानी होगी, जिसकी अध्यक्षता संस्थान के प्रमुख करेंगे। समिति में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दिव्यांग व्यक्ति और महिलाएँ अनिवार्य रूप से प्रतिनिधित्व करेंगी, जिससे समावेशी निर्णय-प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके।

समान अवसर केंद्र प्रत्येक वर्ष  जनवरी और जुलाई के अंत तक अपनी गतिविधियों की एक अर्ध वार्षिक प्रति वेदन प्रस्तुत करेगा जिसमे ड्रॉप आउट दर, विनियमो की तहत प्राप्त शिकायते और उनकी वर्तमान स्थिती शामिल होगी

प्रत्येक उच्च शिक्षा संस्थान एक समता दूत (equity ambassador) एवम् समता helpline  संचालित करेगा जो 24 ×7 कार्यरत रहेगा

समान अवसर केंद्र की संरचना:

EOC के तहत एक समता समिति बनानी होगी, जिसकी अध्यक्षता संस्थान के प्रमुख करेंगे। समिति में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दिव्यांग व्यक्ति और महिलाएँ अनिवार्य रूप से प्रतिनिधित्व करेंगी, जिससे समावेशी निर्णय-प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके। और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा सक 

अनुपालन न करने के परिणाम :

* UGC  योजनाओं मे भाग लेने से वंचित

* उपाधि /डिग्री कार्यक्रम चलाने से वंचित किया जायेगा

* मुक्त एवम् दूरस्थ शिक्षा (ODL) और online कार्यक्रम चलाने से वंचित किया जायेगा

* UGC एक्ट 1956 की  धारा 2( च) और 12 वी के तहत रखी गयी उच्च शिक्षा संस्थानों की सूची से हटा दिया जायेगा

महत्त्व( निष्कर्ष)

*     विनियम उच्च शिक्षा में जाति गत भेदभाव के विरुद्ध कानूनी और संस्थागत ढाँचे को सुदृढ़ करते हैं 

* OBC को शामिल करना सामाजिक न्याय के लिये एक व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाता है।उच्च शिक्षा में जाति आधारित भेदभाव में 118.4% की भारी वृद्धि हुई है, 2019-2024 के बीच 10,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।     

*  इन तर्को के आधार पर यह कानून सामाजिक   समरसता बनाये रखने मे निर्णायक भूमिका में रहेगा

विरोध के कारण/चिंताएँ

* व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते उच्च वर्ग के अभ्यर्थियों को लक्षित कर स्व हित हेतु झूठी शिकायते दर्ज हो सकती है

* इस विनियम मे उच्च जाति हेतु शिकायत केंद्र अथवा सुरक्षा को हटा दिया गया जिससे यह सामाजिक वैमनष्यता को बढ़ाएगा

* जाँच तथा कार्रवाई हेतु निर्धारित त्वरित समयसीमा सभी पक्षों के लिये न्यायपूर्ण सुनवाई, साक्ष्य मूल्यांकन एवं प्रक्रियात्मक सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है।  

*  उच्च वर्ग के अभ्यार्थियों को  समता समिति मे सदस्य की भूमिका से वंचित रखने का तर्क  पक्षपात पूर्ण /भेदभाव की परिभाषा पर खरा नहीं उतरता

UGC विनियम 2026 — उच्च शिक्षा में समताUPPCS – Foundation Course 10-11 Months

UGC2026#समताविनियम#उच्चशिक्षा#सामाजिकन्याय#जातिभेदभाव#OBC#SCST#शिक्षानीति

User Meta

1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now