CSMP IAS : India's Premier Coaching Institute for IAS / PCS
सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र – III)
GENERAL STUDIES (PAPER – III)
निर्धारित समय : तीन घण्टे अधिकतम अंक : 200
Time Allowed : Three Hours Maximum Marks : 200
विशेष अनुदेश / SPECIFIC INSTRUCTIONS
नोट:
(i) कुल 20 प्रश्न दिए गए हैं। खण्ड अ में 10 प्रश्न लघु उत्तरीय हैं जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द-सीमा 125 तथा खण्ड ब में 10 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय हैं जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द-सीमा 200 निर्धारित है। प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपे हैं।
(ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(iii) प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं।
(iv) प्रश्नों में इंगित शब्द-सीमा को ध्यान में रखें।
(v) उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णतः काट दें।
Note:
(i) There are 20 questions. Section A consists of 10 short answer questions wi word limit of 125 each and Section B consists of 10 long answer questio with word limit of 200 each. The questions are printed both in Hindi and English.
(ii) All questions are compulsory.
(iii) The number of marks carried by a question/part is indicated against it.
(iv) Keep the word limit indicated in the questions in mind.
(v) Any page or portion of the page left blank in the answer booklet must be clearly struck off.
खण्ड – A / SECTION – A
1. भारत में हस्तकला उद्योगों के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों की पहचान कीजिए एवं इन चुनौतियों पर चर्चा कीजिए। 8
Identify the critical challenges faced by the handicraft industries in India and discuss their challenges.
2. “नए विमानपत्तनों के निर्माण से भारत में औद्योगीकरण एवं विकास की राह आसान होगी।” परीक्षण कीजिए। 8
“Construction of new airports will facilitate industrialization and development in India.” Examine.
3. भारत में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (एन एस एस ओ) द्वारा विकसित बेरोज़गारी की अवधारणा पर चर्चा कीजिए। 8
Discuss the concept of unemployment in India as developed by National Sample Survey Office (NSSO).
4. डिजिटल भुगतान प्रणालियाँ भारत में वित्तीय समावेशन को कैसे बढ़ावा दे रही हैं?8
How are digital payment systems promoting financial inclusion in India?
5.”रोज़गारविहीन विकास”भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी चिंता है।इस पृष्ठभूमि में, विनिर्माण क्षेत्र में”रोज़गार लोच की स्थिरता” के पीछे के कारणों का विश्लेषण कीजिए।
“Jobless Growth” is a major concern for the Indian economy. In this backdrop, analyze the reasons behind the “stagnation of employment elasticity” in the manufacturing sector. 8
6. भारत में में समावेशी और सतत औद्योगीकरण (SDG 9) पर्यावरणीय स्थिरता (SDG 12,13) को सुनिश्चित करते हुए आर्थिक विकास (SDG 8) को कैसे बढ़ावा दे सकता है?
How can inclusive and sustainable industrialization (SDG 9) drive economic. growth (SDG 8), while ensuring environmental sustainability (SDG 12, 13) in India? 8
7. जैव-प्रौद्योगिकी में हुई हाल की प्रगति, विशेषकर जीनोम एडिटिंग, भारत की कृषि उत्पादकता और जलवायु-प्रतिरोध क्षमता को कैसे परिवर्तित कर रही है, इसका 2024-2025 के विशिष्ट उदाहरणों से परीक्षण कीजिए।
Examine how the recent developments in biotechnology, particularly genome editing, are reshaping India’s agricultural productivity and climate resilience, citing specific examples from 2024-2025. 8
8. सीमा-पार कट्टरपंथीकरण में सोशल मीडिया की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए। 8
Evaluate the role of social media in radicalization across the borders.
9. “तमाम प्रयासों के बावजूद, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु ‘परमाणु प्रसार’ अभी भी एक चुनौती बना हुआ है।” इस कथन का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
“Despite all efforts, Nuclear Proliferation’ still poses a challenge to international security.” Critically analyze this statement. 8
10. मानव तस्करी के प्रमुख कारणों की चर्चा करते हुए इससे पीड़ित व्यक्तियों की सुरक्षा एवं पुनर्वास में सरकार की भूमिका का उदाहरणों सहित वर्णन कीजिए।
Discuss the major causes of human trafficking and describe with examples, the role of the government in ensuring the protection and rehabilitation of the victims. 8
खण्ड – ब / SECTION – B
11. वर्षा और सिंचाई प्रणालियाँ एक-दूसरे की पूरक हैं, हैं, क्योंकि कृषि क्षेत्र मौसम की परिवर्तनशीलता के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। सहायक आँकड़ों के साथ इसकी पुष्टि कीजिए।
Rainfall and irrigation systems are complementary to each other as agriculture sector is highly vulnerable to weather eather variability. Justify with supportive data. 12
12. आय-असमानता से क्या तात्पर्य है? भारत में आय-असमानता को कैसे कम किया जा सकता है ?
What is meant by income inequality? How can income inequality be minimised in India? 12
13. वैश्विक आर्थिक तनावों एवं आयात-निर्यात संबंधी बाधाओं के भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण कीजिए।
Analyze the impact of global economic tensions and import-export obstacles on the Indian economy. 12
14. “स्वास्थ्य एवं शिक्षा में निवेश आर्थिक विकास का आधार है।” इस संदर्भ में भारत सरकार के विचारों को स्पष्ट कीजिए।
“Investment in health and education forms the foundation of economic development.” Explain the views of the Government of India in this context. 12
15. “भारत में भूमि सुधार एक अधूरा एजेंडा बना हुआ है।” व्याख्या कीजिए कि उचित भूमि अभिलेखों और काश्तकारी सुधारों की कमी भारत में कृषि के औद्योगीकरण और आधुनिकीकरण में बाधा के रूप में कैसे कार्य करती है।
“Land reforms in India remain an unfinished agenda.” Explain how the lack of proper land records and tenancy reforms act as hurdles in the industrialization and modernisation of agriculture in India. 12
16. भारत सरकार की स्टार्टअप योजना का प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, आर्थिक विकास और भारत के सर्वांगीण विकास में योगदान का आकलन कीजिए।
Assess the contribution of Startup schemes of the Government of India in technology transfer, economic growth and overall development of India. 12
17. सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी भारत को एक विकसित राष्ट्र में परिवर्तित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उदाहरणों सहित विवेचना कीजिए।
Information technology, Space technology and Biotechnology are playing important roles in transforming India into a developed nation. Discuss with examples. 12
18. भारत की आंतरिक सुरक्षा के समक्ष मादक द्रव्य व संगठित अपराध किस प्रकार के खतरे हैं? इन चुनौतियों को नियंत्रित करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?
What type of threats do drugs and organized crime pose to India’s internal security? What measures can be taken to control these challenges? 12
19. “सुरक्षा विकास है और विकास सुरक्षा है।”भारत की सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में इनके सहजीवी संबंध का विश्लेषण कीजिए।
“Security is development and developmen and development is security.” Analyze the symbiotic relationship from India’s security perspective. 12
20. औद्योगिक दुर्घटनाओं, आतंकी हमलों व आग जैसी मानव-निर्मित आपदाओं के जोखिम को कम करने के लिए कुछ प्रभावी रणनीतियाँ सुझाइए ।
Suggest some effective effective strategies for reducing the risk of man-made disasters like industrial accidents, terrorist attacks and fires. 12