CSMP IAS : India's Premier Coaching Institute for IAS / PCS

UPPCS Mains – 2025

                                  सामान्य अध्ययन (प्रश्न-पत्र I)

                          GENERAL STUDIES (PAPER – I)

निर्धारित समय : तीन घण्टे                                                                                  अधिकतम अंक : 200

Time Allowed : Three Hours                                                                   Maximum Marks : 200

विशेष अनुदेश :

(i) कुल 20 प्रश्न दिए गये हैं। खण्ड(अ) में 10 प्रश्न लघु उत्तरीय हैं जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द-सीमा 125 तथा खण्ड(ब) में 10 प्रश्न दीर्घ उत्तरीय हैं जिनके प्रत्येक उत्तर की शब्द-सीमा 200 निर्धारित हैं। प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में छपे हैं।

(ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(iii) प्रत्येक प्रश्न/भाग के लिए नियत अंक उसके सामने दिए गए हैं।

(iv) प्रश्नों में इंगित शब्द-सीमा को ध्यान में रखें।

(v) उत्तर पुस्तिका में खाली छोड़े गए कोई पृष्ठ अथवा पृष्ठ के भाग को पूर्णतः काट दें।

Specific Instructions :

(i) There are 20 questions. Section-A consists of 10 short answer questions with word limit of 125 each and Section-B consists of 10 long answer questions with word limit of 200 each. The questions are printed both in Hindi and in English.

(ii) All questions are compulsory.

(iii) The number of marks carried by a question/part is indicated against it.

(iv) Keep the word limit indicated in the questions in mind.

(v) Any page or portion of the page left blank in the answer booklet must be clearly struck off.

1. मौर्य काल में कला एवं प्रौद्योगिकी के विकास पर एक संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए । 8

Comment briefly on the development of art and technology during the Maurya period.

2. “उन्नसर्वी शताब्दी के भारतीय सामाजिक-धार्मिक सुधार आन्दोलनों में स्त्रीयों के मुद्दे एक प्रमुख चिंता का विषय थे” । स्पष्ट कीजिये । 8

“Women’s issue was a major concern in the socio-religious reform movements of 19th century India”. Explain.

3. ‘उग्रवाद उदारवादियों के विचारों और कार्य प्रणाली के विरुद्ध एक प्रतिक्रिया । एक प्रतिक्रिया थी’। इस कथन की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिये । 8

‘Extremism was a reaction against the ideas and modus operandi of the moderates’. Critically explain this statement.

4. क्या वैश्वीकरण सांस्कृतिक एकीकरण एवं सांस्कृतिक संघर्ष दोनों को अग्रसर करता है? स्पष्ट कीजिए। 8 

Does globalization leads to both cultural integration and cultural conflict? Elucidate.

5. ग्रामीण भारत में विकासात्मक मुद्दों के सन्दर्भ में निरक्षरता और गरीबी के बीच क्या सम्बन्ध है है ? आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये । 8

What is the relationship between illiteracy and poverty in the context of developmental issu issues in rural India? Critically evaluate.

6. आधुनिक भारत में क्षेत्रवाद चुनौती एवं अवसर दोनों है। स्पष्ट कीजिए । 8

Regionalism in modern India is both a challenge and an opportunity. Clarify.

7. भारत में हिमनदों की प्रकृति में विभिन्नताओं की समीक्षा कीजिये। 8

 Examine the variations in nature of glaciers in India.

8. भारत में मैंग्रोव और प्रवाल भित्ति समुद्री संसाधन प्रबन्धन में किस प्रकार योगदान प्रदान करते हैं ? 8

How do India’s mangroves and corals reefs contribute to marine resource management?

9. चीन-भारत सीमा विवाद के उद्भव, विस्तार और निहितार्थ का परीक्षण कीजिये।8 Examine the origin, dimensions and implications of Sino-Indian border dispute.

10. मानसून की उत्पत्ति के अभिनव सिद्धान्तों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये तथा मानसून पर एल-निनो के प्रभावों का विवेचन कीजिये । 8

Examine critically the recent theories of the origin of monsoon and discuss the effects of El-nino on monsoon.

11. स्वतन्त्रता पश्चात् भारत के एकीकरण में सरदार पटेल की भूमिका का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। 12

Critically analyse the role of Sardar Patel in the Unification of India after Independence.

12. “1857 से 1947 का कालखण्ड भारत के इतिहास का अत्यधिक परिवर्तन का काल था”। इस कथन का विश्लेषण कीजिए ।

“The period from 1857 to 1947 was a time of immense change of Indian history”. Analyse this statement

13. जर्मनी का एकीकरण ‘राष्ट्रवाद के आदर्श’ और ‘यथार्थवादी शक्ति-राजनीति’ के अंतर्विरोध का प्रतीक माना जाता है। इस सन्दर्भ में एकीकरण के मागों और उसके और उसके अंतरर्राष्ट्रीय निहितार्थों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए । 12

The Unification of Germany is considered as a symbol of the contradiction between the ‘ideal of nationalism’ and the ‘realities of power politics’. In this context, critically examine the paths of unification and its international implications.

14. नगरीकरण से संबद्ध समाजिक-आर्थिक समस्याओं की विवेचना कीजिए। सतत शहरी विकास हेतु कौन-से संरचनात्मक उपाय आवश्यक है ? 12

Discuss the socio-economic problems associated with urbanization. What structural measures are necessary for sustainable urban development?

15. भारतीय परम्परागत मूल्यों पर आधुनिकीकरण एवं पश्चिमीकरण के प्रभावों का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये । 12

Critically evaluate the impact of modernisation and westernisation on the traditional Indian values.

16. परिवार, विवाह एवं नातेदारी व्यवस्था पर वैश्वीकरण का क्या प्रभाव दिखाई देता हैं ? भारतीय समाज के सन्दर्भ में इसका विश्लेषण कीजिए । 12

What are the visible effects of globalization on family, marriage and kinship system? Analyse with reference to the Indian society.

17. ‘भारत के वन संसाधनों का परीक्षण कीजिये तथा उन संरक्षण सिद्धान्तों को समझाइये जो देश की वन सम्पदा के विकास में प्रयुक्त किये जा सकते है। 12

Examine the forest resources of India and explain the principles of conservation which could be applied to improve the forest wealth of India.

18. शरणार्थियों एवं घुसपैठियों में भेद कीजिए। शरणार्थियों की सुरक्षा और सहायता के लिए भारत सरकार ने कौन-से कदम उठाये है? 12

Differentiate between refugees and infiltrators.What steps have been taken by the Government of India for the security and assistance of refugees?

19. “भारत का महाद्वीपीय मग्नतट खनिज और ऊर्जा का भण्डार है”। उपयुक्त उदाहरणों के साथ इस कथन का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। 12

“India’s continental shelf is a store house of mineral and energy resources”. Critically examine this statement with suitable examples.

20. सीमान्त और सीमाओं में अन्तर स्पष्ट कीजिये और भारतीय उपमहाद्वीप से उपयुक्त उदाहरण देते हुये सीमाओं के प्रकारों पर विस्तृत विवरण प्रस्तुत कीजिये। 12

Differentiate between frontiers and boundaries and present a detailed account on the types of examples from Indian subcontinent. giving suitable.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now